फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Garhwa crime news, Father raped her minor daughter in unconscious food after drinking liquor

शराब के नशे में पिता बना हैवान: मां का आरोप- 10वीं में पढ़ने वाली बेटी के हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म को दिया अंजाम

Thu, 20 Jan 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Jan 2022 03:08 PM IST
सार

झारखंड के गढ़वा जिले में एक पिता पर शराब के नशे में धुत होकर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Jharkhand Garhwa crime news, Father raped her minor daughter in unconscious food after drinking liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले से एक रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर शराब के नशे में पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। नाबालिग बच्ची की मां ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मां गई थी मायके
मामला गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक शराबी पिता की घर में बेटी को अकेले देख नियत खराब हो गई और उसने बच्ची के हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया। जब उसका नशा उतरा तो वह घर से फरार हो गया। मां ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व  उसकी पति से झगड़ा हो गया था। इस कारण वह अपने भाई के साथ इलाज कराने उत्तर प्रदेश स्थित अपने मायके चली गई थी। 17 वर्ष की उसकी नाबालिग बेटी अकेले ही घर में रह रही थी। पीड़िता के अनुसार उसके पिता देर शाम शराब पीकर घर आए थे. उन्होंने उसके हाथ, पैर और मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रिश्तेदार ने बदनामी के डर से चुप रहने की सलाह दी
जब पीड़िता किसी तरह पिता के चंगुल से मुक्त हुई तो वह पड़ोस में रह रही अपनी दादी और चाची को इस घटना की जानकारी दी। हालांकि वे लोग बदनामी के डर से पीड़िता को इस मामले में चुपचाप रहने की सलाह देने लगे। इसके बाद वह अपनी मां से मिलने अपने मामा के घर चली गई। उसने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। मां अपनी बेटी को लेकर फौरन भवनाथपुर थाना पहुंच गयी और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed