फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand foundation day on 15th november

झारंखड स्थापना दिवस पर 3 दिवसीय समारोह

Thu, 15 Nov 2012 10:52 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Nov 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
jharkhand foundation day on 15th november

आज झारखंड अपना 13वां स्थापना दिवस मनायेगा। इस उपलक्ष्य में मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और कई लोगों को सम्मानित कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद मौजूद होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, हेमंत सोरेन सम्मानित अतिथि होंगे।

विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह युवा एवं क्षमता विकास थीम पर आधारित होगा। पूरी तरह निशुल्क यह कार्यक्रम दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रिंस ग्रुप का डांस और गायक केके व अभिनेत्री मंदिरा बेदी रहेंगे। समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को सम्मानित भी किया जाएगा। पुस्तिका और पत्रिका का विमोचन भी होगा। साथ ही समारोह में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व पाइका नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस साल समारोह में मुख्यमंत्री ने किसी भी योजना का ऑनलाइन उद्घघाटन/शिलान्यास/शुभारंभ का कार्यक्रम नहीं रखने के निर्देश दिये हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने सभी विभागों के यह जानकारी दी। यह समारोह 17 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां भी की गई हैं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे। साथ ही राजधानी में भारी वाहनों का प्रवेश गुरुवार की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किये गये हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed