Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Former CM Shibu Soren Health Deteriorates Leader of Opposition Marandi Wishes Speedy Recovery

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने उनके स्वस्थ होने की कामना की

Sat, 02 Aug 2025 11:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Aug 2025 11:30 AM IST
सार

Jharkhand: शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। वे रांची में विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने आए थे।

विज्ञापन
Jharkhand Former CM Shibu Soren Health Deteriorates Leader of Opposition Marandi Wishes Speedy Recovery
शिबू सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से तबीयत बिगड़ गई है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। वे रांची में विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने आए थे। दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने पिता से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।



पढ़ें:  शिक्षा मंत्री रामदास को ब्रेन इंजरी, अब दिल्ली लाने की तैयारी; बाथरूम में गिरने से हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उनके शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया है। वे बीते पांच सप्ताह से सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। शिबू सोरेन का परिवार पिछले पच्चीस दिनों से दिल्ली में ही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लगातार उनके साथ दिल्ली में मौजूद हैं।

इस बीच, शिबू सोरेन का हालचाल लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंची थीं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। राज्य भर में लोग शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed