फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand former chief secretary Sajal Chakraborty gets 5 years rigorous imprisonment 4 lakh fine

चारा घोटाला: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को 5 साल सश्रम जेल की सजा, 4 लाख का जुर्माना

Wed, 22 Nov 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand former chief secretary Sajal Chakraborty gets 5 years rigorous imprisonment 4 lakh fine
सजल चक्रबर्ती
बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और तत्कालीन जिला उपायुक्त सजल चक्रवर्ती को पांच साल सश्रम जेल की सजा सुनाई है। कारावास की सजा के साथ ही चार लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं अदा करने पर एक साल जेल की सजा बढ़ जाएगी। बचाव पक्ष के वकील ने चक्रवर्ती के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें कम से कम सजा देने की अपील की। वहीं अभियोजन पक्ष के वकील ने आईएएस अधिकारी सजल चक्रवर्ती के भ्रष्टाचार के बड़े मामले में शामिल होने के कारण उन्हें कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के जज शंभूलाल साहू ने चक्रवर्ती को कांड संख्या 68(A)/96 में 14 नवंबर को दोषी करार दिया और फैसला सुरक्षित रख लिया था। सजा पर फैसले का दिन 21 नवंबर मुकर्रर किया गया था लेकिन कोर्ट की कार्यवाही स्थगित हो जाने की वजह से चक्रवर्ती को सजा एक दिन बाद सुनाई जा सकी। 
विज्ञापन


बिहार का पशुपालन घोटाला चारा घोटाला के नाम से चर्चित हुआ। यह घोटाला बिहार सरकार के खजाने से गलत ढंग से पैसे निकालने का है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने राजनीतिक मिलीभगत से कई सालों के दौरान करोड़ों रुपये निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाईबासा के तत्कालीन उपायुक्त सजल चक्रवर्ती पर आरोप था कि सरकारी खजाने से अवैध तरीके से 33.70 करोड़ रुपये निकाले जाने की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की।  चारा घोटाला के आरोपियों से रिश्वत लेने के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और सजा सुनाई है। 

इस मामले में पूरक अभिलेख की सुनवाई चल रही थी। इस मामले में चक्रवर्ती अकेले आरोपी थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत अन्य आरोपियों को साल 2013 में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई जा चुकी है।   


हाईकोर्ट ने सजल चक्रवर्ती को इस मामले में बरी कर दिया था। सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केस में फिर से सुनवाई करने के आदेश दिए। सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने चक्रवर्ती को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल भेजा दिया था। लेकिन हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सजल चक्रवर्ती जमानत पर बाहर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed