{"_id":"5bc02430bdec225055389f56","slug":"jharkhand-former-chief-minister-madhu-koda-s-mp-wife-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा की विधायक पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा की विधायक पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल
भाषा, रांची
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
madhu koda
- फोटो : madhu koda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार करोड. रुपये के घोटाले के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा की पत्नी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गीता कोडा बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गयीं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने यहां बताया कि गीता कोड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं। इस मौके पर पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधानसभाध्यक्ष आलमगीर आलम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
गीता कोड़ा झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2014 में वह लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गयी थीं। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पति मधु कोड़ा 2005 में विधायक चुने गये थे और 2006 में वह कांग्रेस, राजद एवं झामुमो के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
वह लगभग दो वर्ष तक मुख्यमंत्री थे और इस दौरान उन पर विभिन्न मामलों में चार हजार करोड. रुपये का घोटाला करने के आरोप लगे थे जिसके चलते वह जमानत न मिलने से लगभग तीन वर्ष तक जेल में भी रहे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अनेक मामले अभी भी विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।
गीता कोड़ा ने आश्चर्यजनक रूप से कुछ माह पूर्व हुए राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।