फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Foreign Tourist assault in Dumka Spanish Couple Police manhunt news and updates

Jharkhand: झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, स्पेन से आई थी पर्यटक, घटना में शामिल थे सात से आठ लोग

Sat, 02 Mar 2024 12:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 02 Mar 2024 12:45 PM IST
सार

घटना में सात से आठ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Jharkhand Foreign Tourist assault in Dumka Spanish Couple Police manhunt news and updates
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। बताया गया है कि महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। 
विज्ञापन


जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई। उन्होंने आगे की जानकारी बाद में देने की बात कही। इस बीच नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात से आठ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह स्पैनिश जोड़ा बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड के दुमका पहुंचा था। यहां से उन्हें बिहार और फिर नेपाल जाना था। 

घटना पर क्या बोले नेता-अधिकारी
इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, "इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है। उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। मेडिकल जांच भी की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस घटना पर कहा, "यह तथ्यात्मक तौर पर कितना सही है, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। हालांकि, सरकार गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। फिर चाहे वह हमारी भारतीय बहन के साथ हो या विदेशी बहन के साथ।"

इस घटना पर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने चंपई सोरेन सरकार को घेरते हुए कहा, "यह राज्य की छवि पर दाग है। यह राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था दिखाता है, जहां विदेशी तक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"


चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड में यह घटना उस समय हुई, जब पीएम मोदी खुद राज्य में थे। उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर चंपई सोरेन सरकार को घेरा भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed