फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Finance Minister Rameshwar Oraon said government serious about refund of Sahara investors money

झारखंड: मंत्री उरांव ने कहा- सरकार सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने को लेकर गंभीर

Thu, 10 Mar 2022 09:28 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 09:28 PM IST
सार

वित्त मंत्री उरांव ने कहा कि छोटे निवेशकों ने समूह में धन का निवेश किया है। सहारा परिवार एक पंजीकृत कंपनी है। बाजार नियामक सेबी इसे देख रहा है। राज्य सरकार का इस पर ज्यादा नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
Jharkhand Finance Minister Rameshwar Oraon said government serious about refund of Sahara investors money
Rameshwar Oraon - फोटो : Twitter

विस्तार

झारखंड में सहारा कंपनी में निवेश करने वाले लोगों को यह खबर राहत दे सकती है कि सहारा निवेशकों का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया है। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार सहारा निवेशकों की गाढ़ी कमाई की वापसी को लेकर गंभीर है और घटनाक्रम अपनी पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूंजी बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) और शीर्ष अदालत के पास है।

विज्ञापन


वहीं  भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने विधानसभा में सहारा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि झारखंड के लोग  जिनमें ज्यादातर गरीब मजदूर, किसान और कम आय वर्ग के लोग शामिल हैं, उन्होंने सहारा समूह की योजनाओं के साथ लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया और अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही जायसवाल ने मांग की कि राज्य में एक 'हेल्पलाइन' स्थापित की जाए, जहां समूह में निवेश करने वाले व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकें, ताकि छात्रों के लिए झारखंड सरकार द्वारा बनाई गई हेल्पलाइन की तर्ज पर निवेशकों और फंड की सही संख्या पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री उरांव ने कहा कि छोटे निवेशकों ने समूह में धन का निवेश किया है। सहारा परिवार एक पंजीकृत कंपनी है। बाजार नियामक सेबी इसे देख रहा है। राज्य सरकार का इस पर ज्यादा नियंत्रण नहीं है। राज्य इससे पहले सहारा को शिकायत भेज चुका है। उन्होंने कहा कि सेबी सहारा रिफंड खाते में करीब 24,000 करोड़ रुपये की राशि पड़ी है और मामला शीर्ष अदालत में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed