{"_id":"64a0f10676d0956376083475","slug":"jharkhand-fight-between-two-groups-in-ranchi-fir-registered-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बाइक टकराने को लेकर रांची में दो गुटों के बीच मारपीट, केस दर्ज, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बाइक टकराने को लेकर रांची में दो गुटों के बीच मारपीट, केस दर्ज, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Sun, 02 Jul 2023 09:07 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, रांची।
एएनआई, रांची।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:07 AM IST
सार
रांची के एसपी सिटी सुभांशु जैन ने कहा कि झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं, इसे लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
झड़प के बाद इलाके में तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : ANI
विस्तार
रांची के हरमू बाजार इलाके में शनिवार को एक मोटरसाइकिल (बाइक) के दूसरी खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा जाने के बाद दो समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक दुकानदार का आरोप है कि किसी ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार ने उस व्यक्ति से मुआवजे की मांग की। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
रांची के एसपी सिटी सुभांशु जैन ने कहा कि झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं, इसे लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को जेल भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Jharkhand: Morning visuals from Ranchi's Harmu market, where a clash erupted between two groups over hitting a parked bike last night. Police force has been deployed in the area. pic.twitter.com/9W18LqMsSE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 2, 2023