फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Encounter between security forces and Maoists in Gumla arms and ammunition recovered

झारखंड: गुमला में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Fri, 14 Aug 2020 08:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुमला
पीटीआई, गुमला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Aug 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Encounter between security forces and Maoists in Gumla arms and ammunition recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड में गुमला जिले के विशुनपुर थाना अंतर्गत परसापानी जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के रविन्द्र गंझू दस्ते के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, लेकिन नक्सली सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के चलते घने जंगलों में फरार हो गए और बाद में पुलिस ने घटना स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

विज्ञापन


गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान माओवादियों की संख्या लगभग पंद्रह थी। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग 40 राउंड गोलियां चलीं।
विज्ञापन


जनार्दनन ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जब सीआरपीएफ के जवान बिशनपुर पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे उस दौरान माओवादियों ने गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटनास्थल पर तलाशी के दौरान दो देसी पिस्तौल, गोला-बारूद और चार बैग बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बैग में दैनिक उपयोग की सामग्रियां भरी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed