फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: Encounter between CRPF and Naxalites in Khunti district, one Naxalite was killed

झारखंड: सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली को मार गिराया गया

Fri, 09 Aug 2019 11:18 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 09 Aug 2019 11:18 AM IST
सार

  • झारखण्ड में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया 
  • मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद

विज्ञापन
jharkhand: Encounter between CRPF and Naxalites in Khunti district, one Naxalite was killed
बरामद हथियार के साथ सीआरपीएफ के जवान - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुदड़ी के थोलकोबेरा जंगलों में सीआरपीएफ के 94 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मार गिराया गया है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ द्वारा भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किया गया है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। सीआरपीएफ द्वारा इलाके में खोज अभियान जारी है। 
विज्ञापन



सीआरपीएफ को सूचना मिली थी कि खूंटी के रनिया और पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी इलाके में नक्सलियों को देखा गया है। इसके बाद से ही 94 बटालियन के जवान और जिला पुलिस मिलकर जंगलों में खोज अभियान चला रही थी। खोज अभियान के दौरान ही सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नकस्ली मार गिराया गया।


मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। जिसमें एक .315 बोर रायफल, दो डीबीबीएल, दो एके-47 मैगजीन और 10 से ज्यादा मोबाइल फोन भी बरामद किए है। साथ ही आधार कार्ड और बैंक की पास बुक भी बरामद की गई है। 

मुठभेड़ के बाद से ही सीआरपीएफ की खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed