{"_id":"637325bfa1dd6d074b005b86","slug":"jharkhand-ed-rejects-cm-sorens-request-directed-to-appear-on-due-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand : ED ने ठुकराया सोरेन का आग्रह, एक दिन पहले नहीं, तय तारीख को पेश होने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand : ED ने ठुकराया सोरेन का आग्रह, एक दिन पहले नहीं, तय तारीख को पेश होने का निर्देश
Tue, 15 Nov 2022 11:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:08 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहता है। ईडी ने उन्हें दूसरी बार समन भेजकर 17 नवंबर को रांची स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का आग्रह ठुकरा दिया है। सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर 17 नवंबर के बजाए एक दिन पहले 16 नवंबर को पेश होने की इजाजत देने का आग्रह किया था, लेकिन ईडी ने इसे नामंजूर कर दिया। ईडी ने उन्हें तय तारीख को ही पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहता है। ईडी ने उन्हें दूसरी बार समन भेजकर 17 नवंबर को रांची स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने 16 नवंबर को पेश होने की इजाजत मांगी थी, लेकिन ईडी ने साफ कह दिया है कि वे तय तिथि को ही आएं।
विज्ञापन
पहले समन पर 3 नवंबर को नहीं पहुंचे थे सोरेन
इससे पहले ईडी ने सोरेन को एक नवंबर को समन जारी किया था। इसमें उन्हें 3 नवंबर को पेश होने को कहा गया था, लेकिन सोरेन ने पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण इसमें असमर्थता जताई थी। सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी, लेकिन ईडी ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद ईडी ने सोरेन को दूसरा समन जारी करते हुए 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। उन्हें ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अब 17 नवंबर को सोरेन को पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएम प्रतिनिधि मिश्रा के घर छापे में मिले सुराग?
झारखंड में अवैध खनन और उसमें सीएम सोरेन की कथित लिप्तता का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जुलाई में ईडी ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर छापेमारी की थी। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी को कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर ईडी सीएम से पूछताछ करना चाहता है। इसलिए ईडी ने सोरेन को दूसरी बार समन जारी किया है। यदि अब वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कोर्ट में न्यायिक कार्रवाई कर आदेश प्राप्त किया जा सकता है।