फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: ED raids several locations in Ranchi in connection with illegal mining scam

Jharkhand: हेमंत सोरेन के करीबी के घर से बरामद हुईं दो AK-47, ED की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Wed, 24 Aug 2022 10:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Aug 2022 10:45 PM IST
सार

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसी ने यहां अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन
Jharkhand: ED raids several locations in Ranchi in connection with illegal mining scam
छापेमारी में बरामद AK-47 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है, वे प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। छापेमारी के दौरान ईडी को उनके ठिकानों से दो AK-47 बरामद हुई हैं। स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, ईडी ने एनआईए को इसके बारे में सूचना दी है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं से मजबूत संबंध हैं। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रकाश के आवास पर राइफल रखने वाले दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


CMO ने जताई आपत्ति 
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के कार्यालय ने उन समाचार रिपोर्टों पर आपत्ति जताई है, जिनमें आज ईडी की छापेमारी से सीएम का नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिना किसी वैध कारण या सबूत की रिपोर्ट है। अब तक सभी छापों के दौरान सभी सहयोग प्रदान किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि झारखंड सरकार को दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट/डिजिटल पोस्ट डालने के लिए मीडिया प्लेटफॉर्म के किसी और मामले का पता चलता है, तो इसे उचित कानूनी प्रावधानों के अनुसार निपटाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसी ने यहां अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापा मारा है। झारखंड और बिहार की करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है। 


19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे पंकज मिश्रा 
ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर साहेबगंज, बरहेट, राजमहल और मिर्जा चौकी में तलाशी ली थी। तब से ईडी ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए वह दो बार नहीं आए। इसके बाद ईडी ने 19 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

100 करोड़ रुपये की आय का भी पता चला
ईडी ने कहा कि अवैध खनन से उत्पन्न अपराध की 100 करोड़ रुपये की आय का भी पता लगाया गया है और इस पर काम किया जा रहा है। इससे पहले मई के महीने में संघीय एजेंसी ने पीएमएलए के तहत मनरेगा घोटाले से जुड़े 36 स्थानों पर तलाशी ली थी जिसके बाद 19.76 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इसमें आईएएस पूजा सिंघल और उनके सहयोगियों के परिसर भी शामिल थे। इस मामले में भी ईडी ने कहा कि तलाशी और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों के बाद एकत्र किए गए सबूतों सहित जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों से पता चला है कि जब्त नकदी का बड़ा हिस्सा अवैध खनन से प्राप्त हुआ था और वरिष्ठ नौकरशाहों और  राजनेताओं से संबंधित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed