फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Deliberations to be held on the 1,000-year history and rights of the Munda community

झारखंड: मुंडा समाज के 1000 साल के इतिहास और अधिकारों पर होगा मंथन, जमशेदपुर में जुटेंगे प्रतिनिधि

Fri, 23 Oct 2026 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में 25 अक्तूबर को मुंडा महासम्मेलन सह मिलन समारोह होगा। इसमें पांच राज्यों से करीब दो हजार लोग शामिल होंगे। समाज के इतिहास, सांस्कृतिक परंपराओं, संवैधानिक अधिकारों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों पर चर्चा होगी।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Deliberations to be held on the 1,000-year history and rights of the Munda community
मुंडा समाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदिवासी मुंडा स्वशासन व्यवस्था (पूर्वी सिंहभूम), जमशेदपुर की ओर से 25 अक्तूबर को बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में मुंडा महासम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुंडा समाज के 1,000 साल के इतिहास, अधिकारों और समृद्ध परंपराओं पर चर्चा होगी। आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। महासम्मेलन में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और छत्तीसगढ़ से करीब दो हजार लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


1,000 साल के इतिहास और अधिकारों पर होगी चर्चा
महासम्मेलन में मुंडा समाज के एक हजार साल के इतिहास, सांस्कृतिक परंपराओं और महापुरुषों पर हुए शोध पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधि समाज के इतिहास और उसकी विकास यात्रा की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 और मुंडा समाज के कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन समिति के पदाधिकारी नियारेन हेरेंज ने शुक्रवार को बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: सऊदी अरब में हवाई हमले में कपाली के अरमान आलम की मौत, परिवार में मातम; 18-20 साल से कर रहे थे काम
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों का होगा सम्मान
महासम्मेलन में देश-विदेश में कार्यरत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों और उनके परिवारों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। राजनीति, समाज सेवा, साहित्य, चिकित्सा, कानून, भारतीय सेना, बैंकिंग और कॉर्पोरेट जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। परिवार के साथ-साथ सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।


खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा होंगे मुख्य अतिथि
मुंडा महासम्मेलन सह मिलन समारोह में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, तमाड़ विधायक विकास मुंडा, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, सिसई विधायक जिगा सुसारन होरो और नमन विक्सल कोंडगाड़ी शामिल होंगे।

इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, टीआरई के पूर्व निदेशक सोमा सिंह मुंडा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुंडा सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed