{"_id":"64773120369ca10696081aa9","slug":"jharkhand-dead-body-of-youth-and-teenager-found-hanging-from-tree-in-singhbhum-police-claim-love-affair-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सिंहभूम जिले में पेड़ से लटका मिला युवक और किशोरी का शव, पुलिस ने किया प्रेम संबंध का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सिंहभूम जिले में पेड़ से लटका मिला युवक और किशोरी का शव, पुलिस ने किया प्रेम संबंध का दावा
Wed, 31 May 2023 05:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 31 May 2023 05:12 PM IST
सार
उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने आत्महत्या की तरफ इशारा करते हुए बताया कि दोनों का शव शाड़ी से पेड़ पर लटका हुआ था। वहीं पुलिस ने 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध का दावा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के सिंहभूम जिले में बुधवार को पुलिस को एक 23 वर्षीय युवक और एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा पंचायत की है। पुलिस ने बताया कि युवक और किशोरी मित्र थे।
उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने आत्महत्या की तरफ इशारा करते हुए बताया कि दोनों का शव शाड़ी से पेड़ पर लटका हुआ था। वहीं पुलिस ने 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।