{"_id":"5e995aab8ebc3e76aa59caf1","slug":"jharkhand-coronavirus-live-updates-the-first-case-of-corona-infection-in-dhanbad-the-total-29-infected-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हुई
Fri, 17 Apr 2020 01:01 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी। कुलकर्णी ने बताया कि प्रदेश के धनबाद के कुमारधुबी इलाके में बाघकुड़ी के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से यहां आया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 29 हो गई है, इनमें तब्लीगी जमात के और उसमें हिस्सा लेने वालों के संपर्क में आने के कारण राज्य में 25 लोग संक्रमित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
झारखंड के बाहर फंसे लाखों श्रमिकों की सहायता के लिए मोबाइल एप लांच
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंसे लाखों श्रमिकों की सहायता हेतु आज एक मोबाइल एप लांच किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों तक एक सप्ताह के भीतर में सरकार द्वारा जारी सहायता राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न इस वैश्विक संकट में राज्य सरकार अपने जनता के साथ खड़ी है। तीन मई तक बढ़ाए गए इस लॉकडाउन की वजह से लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।