फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Coronavirus Live Updates Seven new cases of coronavirus in State number of infected increased to 24

झारखंड में कोरोना वायरस के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हुई

Tue, 14 Apr 2020 10:31 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Live Updates Seven new cases of coronavirus in State number of infected increased to 24
झारखंड के तीन जिलों से 24 घंटे में कोरोना वायरस के सात और मामले पाए गए हैं। - फोटो : पीटीआई

झारखंड के तीन जिलों से 24 घंटे में कोरोना वायरस के सात और मामले पाए गए हैं, जिससे राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के सात नए मामले राज्य के तीन जिले रांची, बोकारो और गिरिडीह से आए हैं।

विज्ञापन


राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) निदेशक डॉ. डी के सिंह ने कहा कि रांची शहर के हिंदपीढ़ी इलाके के तीन लोग सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि गिरिडीह और बोकारो से भी एक- एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


इससे पहले, बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा था कि दो पुरुषों, क्रमश: 68 वर्ष और 45 वर्ष रविवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि वे बोकारो जिले के रहने वाले हैं और उस 72 वर्षीय व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जिसकी आठ अप्रैल को कोविड-19 से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed