{"_id":"61f1771a22502b2c992f402e","slug":"jharkhand-congress-president-rajesh-thakur-met-with-party-leader-rahul-gandhi-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की राहुल गांधी से मुलाकात, राज्य की सियासत पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की राहुल गांधी से मुलाकात, राज्य की सियासत पर चर्चा हुई
Wed, 26 Jan 2022 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:00 PM IST
सार
राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है। यह संघर्ष सिर्फ बहादुरी से ही लड़ा जा सकता है। भाजपा के झूठ और अत्याचार का सामना करने के लिए हिम्मत और ताकत चाहिए।
विज्ञापन
नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की राहुल गांधी से मुलाकात की।त
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में अफरातफरी का माहौल है। इस बीच बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य की ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने झारखंड की सियासत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने गलत राह चुनी।
विज्ञापन
राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है। यह संघर्ष सिर्फ बहादुरी से ही लड़ा जा सकता है। भाजपा के झूठ और अत्याचार का सामना करने के लिए हिम्मत और ताकत चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की वजह से नहीं चलती। यह अपनी विचारधारा की वजह से टिकी हुई है। हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, किसी के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन