फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress chief Rajesh Thakur alleges conspiracy to destabilize jhekhand government, Operation Lotus

Jharkhand: 'झारखंड में भी सरकार गिराने की साजिश रच रही भाजपा' विधायकों से नकदी पकड़े जाने के बाद बोली कांग्रेस

Sun, 31 Jul 2022 09:09 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, रांची
एएनआई, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jul 2022 09:09 AM IST
सार

बीते शनिवार को बंगाल के हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी,  राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ  गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Jharkhand Congress chief Rajesh Thakur alleges conspiracy to destabilize jhekhand government, Operation Lotus
कैश के साथ धराए कांग्रेस विधायक - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद, कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा कि भाजपा पैसे के दम पर सरकार गिराने की साजिश रच रही है। झारखंड में भी महाराष्ट्र की तरह खरीद-फरोख्त कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि बीते शनिवार को जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था। शनिवार शाम को हावड़ा में उनकी कारों से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

विज्ञापन


झारखंड में भी ‘ऑपरेशन लोटस' चला रही भाजपा: जयराम रमेश
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया।’’
विज्ञापन


असम बन गया सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने आगे कहा कि सभी ने देखा कि कैसे सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु अब असम बन गया है। 15 दिनों तक ड्रामा हुआ और आखिरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई। यह इस ओर इंगित करता है कि झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। आने वाले समय में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।  हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना दुखद है और राज्य इकाई इस मामले में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौपेंगी। जांच पूरी होने तक इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा, लेकिन देश की स्थिति को देखते हुए ... गिरफ्तार विधायक मामले को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। हालांकि, घटना दुखद है। हम अपने  आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। इस साजिश में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सरकार को अस्थिर करना भाजपा का स्वभाव: बंधु तिर्की
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि जो सरकार उनकी नहीं है, उसे अस्थिर करने की कोशिश करना भाजपा के स्वभाव में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया है। उन्हें (भाजपा द्वारा) पैसे दिए जाने का एकमात्र कारण सरकार गिराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed