फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM says that Making govt recruitment challenging in today environment

Jharkhand: 'आज के समय में सरकारी पदों को भरना चुनौती से कम नहीं', भर्तियों पर हेमंत सोरेन ने कही यह बात

Thu, 02 Nov 2023 10:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 10:56 PM IST
सार

पशुपालन विभाग द्वारा नियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को भर्ती पत्र सौंपने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, पशु चिकित्सकों की कुल संख्या 775 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले बढ़कर 561 हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand CM says that Making govt recruitment challenging in today environment
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान वर्तमान परिस्थितियों में बड़ी चुनौती है, ये बात झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। उन्होंने कहा, कुछ लोग या तो प्रक्रिया में त्रुटियां खोजने की कोशिश करते हैं या उनके खिलाफ अदालत का रूख करते हैं।  
विज्ञापन


पशुपालन विभाग द्वारा नियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को भर्ती पत्र सौंपने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, पशु चिकित्सकों की कुल संख्या 775 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले बढ़कर 561 हो गई। सोरेन ने नवनियुक्त डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा, आज के माहौल में भर्ती एक बड़ी चुनौती है। कुछ गिरोह इस तरह से सक्रिय हैं कि वे परीक्षा प्रक्रिया में त्रुटियां निकालकर या अदालत में जाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा, इस प्रथा को रोकने,स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने के लिए हम एक कानून लाए हैं, जिसमें यदि किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी जेल जाएगा।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा, राज्य में चाहे सार्वजनिक क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र हर जगह भर्तियां चल रही हैं। हमने शिक्षकों, इंजीनियरों, पशु चिकित्सकों, पंचायत सचिवों, क्लर्कों और शिक्षा अधिकारियों की भर्ती की। आने वाले दिनों में कई और भर्तियां की जाएंगी। समारोह में बोलते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा, राज्य सरकार जल्द ही एक पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और एक पशु अस्पताल स्थापित करेगी। सरकार पशुधन के लिए बीमा और मोबाइल एम्बुलेंस सेवाएं शुरू करने की भी योजना बना रही है। राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 236 पशु एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed