फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand cm raghubar das says think to setting up a tower in ranchi like shanghai tower

शंघाई जैसा टावर रांची में स्थापित करने पर विचार: रघुबर दास

Sat, 01 Sep 2018 02:28 AM IST
भाषा, रांची
भाषा, रांची Updated Sat, 01 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand cm raghubar das says think to setting up a tower in ranchi like shanghai tower
रघुबर दास - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि वह चीन के शंघाई जैसा टावर रांची में स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए चीन दौरे में टावर से संबंधित जानकारियां भी ली जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दास ने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चीन में स्थापित बस स्टैंड एवं बस सर्विस के संबंध में भी पूरी जानकारी ली जाएगी ताकि इन सब चीजों का क्रियान्वयन रांची, जमशेदपुर, धनबाद इत्यादि शहरों में किया जा सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका चीन दौरा वहां की विधि व्यवस्था, आधुनिकतम तकनीक की जानकारी इत्यादि प्राप्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण दौरा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष एक बार अन्य देशों में विकास से संबंधित गतिविधियों को जानने और समझने हेतु विदेश जाने का मौका दिया जाता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गये, जहां से वह अपने दल के साथ चीन रवाना होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। चीन में फूड प्रोसेसिंग यूनिट बहुत ही आधुनिक ढंग से स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री चीन में आयोजित फूड प्रोसेसिंग मेले में प्रदर्शित प्लांटों को देखेंगे और फूड प्रोसेसिंग यूनिट की पूरी जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट राज्य सरकार द्वारा लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की सब्जियों की मांग यूरोप में भी है। झारखंड में उत्पादित सब्जियां यूरोप तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य को पूरा करने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में भी 40 से 50 किसानों को उन्नत कृषि के संबंध में प्रशिक्षण लेने के उद्देश्य से इजराइल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान प्रशिक्षण लेकर वापस अपने राज्य लौटेंगे वे अन्य किसानों को भी मास्टर ट्रेनर के रूप में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।


राज्य से किसानों का एक जत्था कुछ दिनों पहले उन्नत कृषि से संबंधित प्रशिक्षण लेने के उद्देश्य से इजराइल पहुंच चुका है। वे वहां यह जानेंगे कि किस प्रकार कम पानी में भी आधुनिक रूप से कृषि कर ज्यादा पैदावार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed