फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren on Sahibganj rubika-murder case says Efforts should be made to crush such incidents

Sahibganj murder case: झारखंड सीएम सोरेन बोले- ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय, इन्हें कुचलने की जरूरत

Mon, 19 Dec 2022 03:53 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 19 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

Sahibganj murder case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रुबिका पहाड़ी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी चिंता का विषय हैं। इन्हें कुचलने का प्रयास किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren on Sahibganj rubika-murder case says Efforts should be made to crush such incidents
Hemant Soren - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए रुबिका पहाड़ी हत्याकांड ने एक बार फिर लोगों को दहला दिया है। अब इस जघन्य हत्याकांड पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को समाज के लिए चिंता का विषय बताया।

विज्ञापन


सीएम सोरेन ने घटना पर राजनीति करने को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली, उत्तर प्रदेश यह मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाएं नहीं हुई हैं। कई राज्यों में ऐसी घटनाएं होती हैं, फिर साहिबगंज की घटना पर ही चर्चा क्यों हो रही? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसे घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और इनका समाधान कैसे किया जाए, इस पर चर्चा होनी चाहिए। सीएम सोरेन ने कहा कि ऐसी घटनाओं को कुचलने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि साहिबगंज जिले में दिलदार अंसारी नाम के शख्स ने पहले पत्नी रुबिका पहाड़ी की निर्मम हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर दिए। मामला तब सामने आया जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पीड़िता के शरीर के 12 टुकड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था।

जानें क्या है मामला?
साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। 

शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव बीते शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।


रुबिका की हत्या की वजह
संथाल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि रुबिका पहाड़ी दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, उनकी पहले से ही एक पत्नी थी। यही उनके निजी विवाद का कारण था। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जांच में उसके पति के शामिल होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed