फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren announces initial drought relief of Rs 3500 each for 30L affected farmers Updates

झारखंड: किसानों को 3500 रुपये की प्रारंभिक सूखा राहत देने का एलान, 30 लाख प्रभावितों को मिलेगा लाभ

Sun, 27 Nov 2022 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झाखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झाखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

नेमरा में अपने बचपन को याद करते हुए सोरेन ने कहा कि गांव पिछड़ा हुआ था और इसके निवासी बहुत गरीब थे। कोई पक्की सड़क नहीं थी। अब गांव ही नहीं पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren announces initial drought relief of Rs 3500 each for 30L affected farmers Updates
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य में 30 लाख प्रभावित किसानों को 3500-3500 रुपये की प्रारंभिक राहत राशि देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने 29 अक्तूबर को राज्य के 260 ब्लॉकों में से 226 को सूखा प्रभावित घोषित किया था। रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआती राहत है। उन्हें और ज्यादा राहत मिलेगी, क्योंकि हमारी सरकार ने केंद्र से सूखा राहत पैकेज की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने रविवार को अपने दादा सोबरन मांझी को उनकी 65वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक नेमरा गांव का दौरा किया। 
विज्ञापन


नेमरा में अपने बचपन को याद करते हुए सोरेन ने कहा कि गांव पिछड़ा हुआ था और इसके निवासी बहुत गरीब थे। कोई पक्की सड़क नहीं थी। मुझे और सभी को अपने घर पैदल जाना पड़ता था। अब गांव ही नहीं पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। लुकैयाटांड़ में स्कूल स्वीकृत हो गया है और सड़क बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed