फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand child trafficking to nepal west singhbhum police investigation

Jharkhand News: झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी कर नेपाल ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 11 Dec 2025 03:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 03:08 PM IST
सार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में 27 बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छा जीवन देने के बहाने नेपाल ले जाने की तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। दो बच्चों के भागकर घर लौटने के बाद घटना का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन
jharkhand child trafficking to nepal west singhbhum police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम सिंहभूम जिले में 27 बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन का लालच देकर नेपाल ले जाने के आरोप की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह भी आरोप है कि बच्चों को नेपाल ले जाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। मामला तब सामने आया जब हाल ही में तस्करों के चंगुल से भागकर दो बच्चे अपने घर लौटे और उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने PTI को बताया कि जांच के तहत एक टीम को उन दो बच्चों के गांव भेजा गया, जहां यह जानकारी मिली कि उसी गांव के 11 बच्चे लालच देकर नेपाल ले जाए गए थे। इनमें से चार बच्चे बुधवार को लौट आए, जबकि पांच बच्चे अभी भी नेपाल में फंसे हैं। एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू ने बताया कि जिले के अन्य हिस्सों से 16 और बच्चों के नेपाल ले जाए जाने की सूचना मिली है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। आरोपित तस्करी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल वह इससे अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed