फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Secretary Khyangte says women police play important role in stopping crimes against women

Jharkhand: 'महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है महिला पुलिस', CS ने भर्ती पर कही बड़ी बात

Sat, 24 Aug 2024 01:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:37 AM IST
सार

मुख्य सचिव खियांग्ते ने शुक्रवार को पहले राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्पित है।

विज्ञापन
Jharkhand Chief Secretary Khyangte says women police play important role in stopping crimes against women
झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए - फोटो : X@JharkhandPolice

विस्तार

झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध से पूरा देश चिंतित है। ऐसे में पुलिस कर्मियों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस की भूमिका पर विचार करने की आवश्यकता है। अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी ही महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।  

विज्ञापन


मुख्य सचिव खियांग्ते ने शुक्रवार को पहले राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा, यह दो दिवसीय सम्मेलन सरकार को महिला पुलिसकर्मियों की सेवा और सुरक्षा के संबंध में निर्णय लेने में मदद करेगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सरकार प्राथमिकता के आधार पर नीति-निर्माण, बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर मदद प्रदान करेगी। महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलनी चाहिए।'


खियांग्ते ने कहा कि राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या यथासंभव अधिक होनी चाहिए। वर्तमान में राज्य में कुल पुलिस बल में केवल 5 प्रतिशत महिलाएं हैं। भर्ती के माध्यम से इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

वहीं, पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने कहा कि जल्द ही हर थाने में एक महिला पुलिसकर्मी होगी। इसके अलावा शहर के पुलिस स्टेशनों में भी महिला थाना प्रभारी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed