{"_id":"638dddaa4397cbf69c935c033c626505","slug":"jharkhand-chhatisgarh-ntpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड, छत्तीसगढ़ से नहीं मिल रहा सहयोग: एनटीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड, छत्तीसगढ़ से नहीं मिल रहा सहयोग: एनटीपीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉकों से कोयले की पर्याप्त आपूर्ति न हो पाने को उत्पादन में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
एनटीपीसी ने झारखंड के पकड़ी बरवाडीह, चट्टी बरियातू और केरंडारी ब्लॉकों व छत्तीसगढ़ के तलाईपल्ली ब्लॉक से कोयेले की आपूर्ति में सहयोग न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
कोल ब्लॉकों की स्थिति की आंतरिक समीक्षा के लिए हुई बैठक में एनटीपीसी ने बताया कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के चलते झारखंड में कोयला खान से कोयले का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। यहां एनटीपीसी के कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
इसी तरह छत्तीसगढ़ के तलाईपल्ली में कंपनी को आवंटित ब्लॉक के विकास में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने की बात भी बैठक में कही गई। एनटीपीसी ने बताया कि यहां राहत और पुनर्वास योजना संबंधी मंजूरी और भूमि हस्तांतरण में दिककतों के चलते काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।