{"_id":"629ee8fd21187a442608e6c6","slug":"jharkhand-bypoll-congress-alleges-nadda-violated-model-code-files-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Bypoll: कांग्रेस ने नड्डा पर लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Bypoll: कांग्रेस ने नड्डा पर लगाया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, दर्ज करवाई शिकायत
Tue, 07 Jun 2022 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:39 AM IST
सार
झारखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया और मंगलवार को इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उपचुनाव 23 जून को होगा और वोटों की गिनती 26 जून को होगी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्य में सभी पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस ने नड्डा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक आदिवासी रैली में अपनी पार्टी के मंदार उपचुनाव के उम्मीदवार के लिए प्रचार करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसे गैर-चुनावी कार्यक्रम माना जा रहा था।
विज्ञापन
जानें कांग्रेस का क्या है आरोप?
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव राजन ने नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जब उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी तब भाजपा ने आदिवासी रैली का आयोजन किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में की गई अपील आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
नड्डा ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना
रविवार को रांची के मोराबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा था। रैली के दौरान उन्होंने लोगों से सोरेन सरकार को बाहर करने का आह्वान किया था और उन्होंने कहा था कि आप ऐसे सरकार पर कैसे भरोसा करेंगे जो कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है।
विज्ञापन