फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand By Election: Counting begins in Mandar, who will win in triangular contest, trends will be available soon

Jharkhand By Election: झारखंड की मांडर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिर्की जीतीं, जनता और पार्टी का जताया आभार

Sun, 26 Jun 2022 05:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Jun 2022 05:58 PM IST
सार

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
Jharkhand By Election: Counting begins in Mandar, who will win in triangular contest, trends will be available soon
shilpi neha tirkey - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को हराया। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा की गंगोत्री कुजूर और एआईएमआईएम समर्थित निर्दलीय देव कुमार धान के बीच था।

विज्ञापन


मांडर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में जीतने वाली कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत के बाद जनता और पार्टी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी और विकास के लिए पिता बंधु तिर्की के देखे सपने को पूरा करेंगी। 
विज्ञापन


नेहा तिर्की ने इस जीत को टीम वर्क का परिणाम बताया। पहली बार में ही जीत दर्ज करने वाली नेहा तिर्की ने कहा कि वह पिता के कार्यकाल में अधूरे रह गए काम को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि वे इस चुनाव को लेकर पहले से ही आश्वस्त थीं। उन्हें लग रहा था कि वह चुनाव जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर तक कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने कुजूर के मुकाबले निर्णायक बढ़त बना ली है। दोपहर 2 बजे कांग्रेस प्रत्याशी तिर्की 11,245 वोटों से आगे चल रही थीं। चुनाव आयोग अंतिम नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। 


मांडर में 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने वोट डाले थे। कुल 60.65 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस पर सीट पर फिर काबिज होने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है। कांग्रेस ने हर समीकरण को साधा है। वहीं, भाजपा ने भी परंपरागत वोट बैंक के दम पर जीत की कोशिश की। कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed