फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Bokaro CRPF personnel firing on each other, two officers killed

झारखंड में फिर आपस में लड़े जवान, एक अधिकारी समेत चार की मौत

Tue, 10 Dec 2019 10:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 10 Dec 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Bokaro CRPF personnel firing on each other, two officers killed
सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

झारखंड में दो अलग-अलग मामलों में चार जवानों की मौत हो गई। पहला मामला रांची जबकि दूसरा मामला गोमिया का है। विधानसभा चुनावों में तैनात किए गए सीआरपीएफ जवान सोमवार को आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे पर गोलीबारी की जिसमें असिस्टेंड कमांडेंट समेत दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में चार जवान घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले जवान की पहचान दीपेंद्र यादव के रूप में हुई है। यादव पर एक पहरेदार ने गोलीबारी कर काबू पा लिया। 


दरअसल, सोमवार को चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला के उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। जिसके बाद जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांस्टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात 12 बजे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में ही चल रहा है। 


सिपाही ने कंपनी कमांडर पर की अंधाधुध फायरिंग
वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के एक जवान ने छुट्टी के विवाद में अपने एक अफसर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी जान ले ली। बाद में जवान ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय कंपनी कमांडर ने जवान विक्रम के खिलाफ अनुशासनहीनता और अत्यधिक शराब सेवन की शिकायत की थी, जिस पर जांच जारी थी। इसके बाद से ही दोनों में तनाव चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed