फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: BJP leader Surya Hansda killed in an encounter News in Hindi

Jharkhand: एनकाउंटर में ढेर हुआ भाजपा नेता सूर्या हांसदा, पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश में गई जान

Mon, 11 Aug 2025 10:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 10:41 PM IST
सार

Jharkhand: सूर्या हांसदा के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। 10 अगस्त को देवघर से गिरफ्तारी के बाद उसने ललमटिया जंगल में छिपाए हथियारों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP leader Surya Hansda killed in an encounter News in Hindi
एनकाउंटर में ढेर हुआ भाजपा नेता सूर्या हांसदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोड्डा के ललमटिया के घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में शनिवार को गोलियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। पुलिस और कुख्यात मामलों में फरार चल रहे भाजपा नेता सूर्या हांसदा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सूर्या ढेर हो गया। उसके शव पर कई गोली के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सूर्या हांसदा के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। 10 अगस्त को देवघर से गिरफ्तारी के बाद उसने ललमटिया जंगल में छिपाए हथियारों की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस टीम बरामदगी के लिए पहुंची, सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे ढेर कर दिया। मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


जंगल में तनाव, भारी पुलिस तैनाती
मुठभेड़ की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े। हालात काबू में रखने के लिए पुलिस ने मौके पर कैंप कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खूंटी का ‘मिशन नंबर वन’ लॉन्च, उपायुक्त ने पंचायतों को दी स्पीड और डेटा की चुनौती

राजनीतिक सफर और विवाद
2019 में भाजपा के टिकट पर बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले सूर्या हांसदा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काटकर मैदान में जगह बनाई थी। इससे पहले वे तीन बार चुनाव हार चुके थे, जिनमें दो बार उन्होंने जेवीएम से किस्मत आजमाई। युवा नेता की छवि रखने वाले सूर्या की आपराधिक पृष्ठभूमि लगातार विवादों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed