फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Khunti's 'Mission Number One' launched, Deputy Commissioner challenges panchayats on speed and data

Jharkhand: खूंटी का ‘मिशन नंबर वन’ लॉन्च, उपायुक्त ने पंचायतों को दी स्पीड और डेटा की चुनौती

Mon, 11 Aug 2025 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

कार्यक्रम में उपायुक्त ने पंचायत उन्नति सूचकांक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि यह सूचकांक केवल रैंकिंग का पैमाना नहीं है, बल्कि विकास की दिशा तय करने का एक रोडमैप है।

विज्ञापन
Jharkhand: Khunti's 'Mission Number One' launched, Deputy Commissioner challenges panchayats on speed and data
उपायुक्त ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाला खूंटी जिला अब नंबर वन बनने की तैयारी में जुट गया है। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने जिले के सभी पंचायतों से विकास कार्यों में तेजी लाने और उपलब्धियों को समय पर पोर्टल पर दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन डेटा ही जिले की असली ताकत है, जिससे खूंटी को अगली बार शीर्ष स्थान दिलाया जा सकता है।

विज्ञापन

गोल्डन पैलेस सभागार में आयोजित जिलास्तरीय प्रसार कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य और सही रिकॉर्डिंग की बदौलत खूंटी ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पंचायत स्तर पर पारदर्शी और समयबद्ध डेटा अपलोडिंग पर जोर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: राज्यपाल मोरहाबादी में करेंगे ध्वजारोहण, परंपरा बदली; ‘एट होम’ कार्यक्रम गुरुजी के सम्मान में रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक विमोचन और रणनीति
कार्यक्रम में उपायुक्त ने पंचायत उन्नति सूचकांक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि यह सूचकांक केवल रैंकिंग का पैमाना नहीं है, बल्कि विकास की दिशा तय करने का एक रोडमैप है। उन्होंने मुखिया, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से PAI 2.0 के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर कर्रा और तोरपा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, लोधमा पंचायत की मुखिया सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed