फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JharKhand: BJP demands legal action against Speaker for 'unconstitutional' remarks

झारखंड: भाजपा ने की विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कहा- 'असंवैधानिक' बयान देकर लांघ दीं सीमाएं

Tue, 27 Jun 2023 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भगवा पार्टी के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महतो की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
JharKhand: BJP demands legal action against Speaker for 'unconstitutional' remarks
राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो पर कथित तौर पर 'अपने संवैधानिक पद का अनादर' करने का आरोप लगाया और 'असंसदीय एवं असंवैधानिक बयान' देने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इससे एक दिन पहले महतो ने राजभवन पर 'भाजपा के इशारे' पर काम करने और विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा पारित महत्वपूर्ण विधेयकों को रोकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भगवा पार्टी के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महतो की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और सरकार में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा लगातार असंसदीय और असंवैधानिक बयान दिए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह सब उनके आचरण और व्यवहार का हिस्सा बन गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिस तरह से राजभवन पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए, वह पूरी तरह से उनके पद की गरिमा और मानदंडों के खिलाफ है। उन्होंने महतो पर संवैधानिक पद को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष का पद पार्टी और राजनीति से परे तटस्थ होता है। लेकिन झारखंड विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष द्वारा सभी सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है।'
 

विज्ञापन

जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए महतो ने रविवार को झामुमो कार्यकर्ता रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि हेमंत सोरेन सरकार ने सरना कोड को पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जो जनगणना में अलग धार्मिक पहचान के लिए झारखंड के आदिवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, लेकिन राजभवन ने विधेयक को वापस कर दिया।
 

उन्होंने कहा, '1932 खतियान विधेयक (1932 खतियान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर स्थानीय लोगों का निर्धारण करने के लिए) को भी विधानसभा द्वारा पारित किया गया था और राजभवन भेजा गया था, जिसे भी वापस कर दिया गया था। राजभवन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed