फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Bad Weather BJP Chief Babulal Marandi Helicopter Emergency Landing

Jharkhand: भाजपा प्रमुख मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग; चुनावी प्रचार के बीच खराब मौसम ने थामी रफ्तार

Thu, 09 May 2024 10:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 09 May 2024 10:00 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। चुनावी सभा के बाद दुमका जा रहे मरांडी के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण आपात स्थितियों में लैंड कराना पड़ा।

विज्ञापन
Jharkhand Bad Weather BJP Chief Babulal Marandi Helicopter Emergency Landing
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम के अचानक करवट बदलने के कारण झारखंड में दृश्यता प्रभावित हुई। चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रचार के सिलसिले में खरसावां से दुमका जा रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को खराब मौसम के कारण यात्रा टालनी पड़ी। खबर के मुताबिक आपात लैंडिंग के बाद मरांडी रात्रि विश्राम जमशेदपुर में करेंगे। शुक्रवार को एक बार फिर उनका चुनाव प्रचार शुरू होगा। आपात लैंडिंग जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर कराई गई।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सरायकेला-खरसावां में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को दुमका रवाना होना था। अधिकारियों ने बताया कि रैली खत्म होने के बाद बाबूलाल हेलिकॉप्टर में सवार हुए लेकिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण पायलट को मार्ग बदलना पड़ा। खराब मौसम के कारण जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


भाजपा के जमशेदपुर महानगर समिति के अध्यक्ष सुधांशु ओझा सूचना मिलने पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हवाई अड्डे पहुंचे। जमशेदपुर में भाजपा प्रवक्ता प्रेम झा ने बताया कि मरांडी रात भर शहर में रहेंगे। शुक्रवार को अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed