झारखंड चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 17 सीटों पर मतदान खत्म, 62.03 फीसदी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शाम पांच बजे तक संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में सभी सीटों पर औसत 62.03 फीसदी वोटिंग हुई है।
17 सीटों में से 12 सीटों पर मतदान तीन बजे ही खत्म हो गया था। सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग हुई। वहीं रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।
-रांची में एक मतदान केंद्र पर महेंद्र सिंह धोनी ने डाला वोट।
Jharkhand: Mahendra Singh Dhoni leaves after casting his vote at a polling station in Ranchi. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/V8UXJbXn6s
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 12, 2019
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर दोपहर एक बजे तक से 45.14 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक कोडरमा में 43.26 , बरकट्ठा में 47.00, बरही में 52.30, बड़कागांव में 44.32, रामगढ़ में 46.10, मांडू में 47.10, हजारीबाग में 39.00, सिमरिया में 49.58, धनवार में 48.64, गोमिया में 51.48, बेरमो में 45.04, ईचागढ़ में 56.01, सिल्ली में 54.52, खिजरी में 52.49, रांची में 30.61, हटिया में 33.25 और कांके में 41.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
आज सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग सुबह ही कर लिया। इसके अलावा रांची के विधायक एवं राज्य के काबीना मंत्री सीपी सिंह, विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने भी सुबह दस बजे अपना मतदान किया।
तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ एप जारी किया गया है।
इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विनय कुमार ने बताया कि अब शेष सीटों के लिए चौथे चरण में 16 दिसंबर को और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है
Voting begins for 17 constituencies in the third phase of the #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/yUk68N0s5z
— ANI (@ANI) December 12, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मतदान को लेकर जनता से एक अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है वहां की जनता से मेरा आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं।
Prime Minister Narendra Modi: The third phase of Jharkhand polls will take place today. Urging all those whose seats go to the polls today to vote in large numbers. I particularly urge my young friends to vote. (file pic) pic.twitter.com/TBs8uynpVC
— ANI (@ANI) December 12, 2019