फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024 yogi adityanath and pm modi election campaign news in hindi

Jharkhand: CM योगी बोले- घुसपैठियों के लिए झारखंड धर्मशाला; PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Mon, 11 Nov 2024 03:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर एकसाथ हमला बोला। उन्होंने तीनों पार्टियों पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 yogi adityanath and pm modi election campaign news in hindi
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा को अब कुछ ही दिन रह गए। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए 'धर्मशाला' में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया, पत्थरबाजों, अराजकता फैलाने वालों का इलाज करने के लिए डबल इंजन सरकार की जरुरत है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की। यूपी के सीएम ने आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया है। 
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने कहा, "झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में बदल दिया गया है। उन्हें अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है।" उन्होंने आगे कहा, "बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली में तीन परिवारों ने व्यक्तिगत विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार किए।"
विज्ञापन


यूपी के सीएम ने कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाले शासन में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा, गौरव और महिला सशक्तिकरण की गारंटी दे सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर एकसाथ हमला बोला। उन्होंने तीनों पार्टियों पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि खरगे की पार्टी ने लोगों को झूठी गारंटी दी है।


पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में झारखंड की जनता परिवर्तन लाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा,  "इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर हमला किया है। पांच वर्षों में उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आज झारखंड के लोगों ने देखा कि उनकी अधिकांश बातें झूठी थी।" बता दें कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed