फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024 Lalu prasad yadav lashes out at BJP news in hindi

Jharkhand Election 2024: 'हवा में उड़ जाएंगे दोनों', मुख्यमंत्री सरमा और योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे लालू यादव

Mon, 11 Nov 2024 11:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर वोट के लिए झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारीबाग में एक रैली के दौरान लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि 'बीजेपी लाओ और 'एक रहो और नेक रहो'।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 Lalu prasad yadav lashes out at BJP news in hindi
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव सिर पर है। इस बीच सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम सरमा के बयान के एक दिन बाद आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव झारखंड सरकार के बचाव में उतरे। उन्होंने भाजपा नेता के बयान पर पलटवार किया। लालू यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता हवा में उड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


लालू यादव का भाजपा पर पलटवार
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर पलटवार करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, हवा में उड़ जाएंगे दोनों। यहां महागठबंधन की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मोदी जी गए। आए और चले गए। 
विज्ञापन


असम के सीएम ने झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर वोट के लिए झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि उन्हें उनके वोटों की जरूरत है।  घुसपैठिये स्थानीय लड़कियों से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हम घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां से जन्मे बच्चे को आदिवासी दर्जा देने के लिए प्रमाणपत्र जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारीबाग में एक रैली के दौरान लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि 'बीजेपी लाओ और 'एक रहो और नेक रहो'। उन्होंने कहा, "देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है, वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है। यह बंटने का समय नहीं है। यह पीएम मोदी की मानसिकता के अनुसार काम करने का समय है।"

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। सोरेन ने चुनाव प्रचार के बीच आयकर के छापों की भी आलोचना की। भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ‘‘यहां ना तो बंटे हैं, ना बटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे ये (भाजपा के) लोग।’’


सीएम सरमा ने दी प्रतिक्रिया
लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे लगता है कि हम प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। माहौल बहुत अच्छा है, हमारा चुनाव प्रचार बहुत अच्छा रहा। कल पीएम मोदी ने ऐतिहासिक रोड शो किया। हम यहां भारी बहुमत से जीतने वाले हैं।"

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed