{"_id":"5dc102e98ebc3e93be63620d","slug":"jharkhand-assembly-election-2019-opposition-forming-grand-alliance-marandi-is-not-included-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: महागठबंधन में फूट, बाबूलाल मरांडी को मनाने की कोशिशें हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: महागठबंधन में फूट, बाबूलाल मरांडी को मनाने की कोशिशें हुई तेज
Tue, 05 Nov 2019 11:13 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झारखंड
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
babulal marandi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में 81 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा चुनावों में सभी विपक्षी पार्टियां झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ मिलकर महागठबंधन करने के प्रयास में जुट गई है। विपक्ष की भूमिका में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने अभी महागठबंधन में शामिल होने पर सहमति नहीं बनाई है। इस बात को लेकर सभी दल बाबूलाल को गठबंधन में शामिल करने की कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बाबूलाल ने विपक्षियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं दी गई इसलिए उनकी पार्टी सभी सीटों पर स्वतंत्र लड़ेगी। जेएमएम के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को बताया कि पार्टी का पूरा प्रयास है कि अन्य विपक्षी दलों की तरह बाबूलाल मरांडी की जेवीएम भी भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में शामिल हो। हालांकि, जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उनसे संपर्क की कई बार कोशिश की लेकिन मरांडी से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उनहोंने बताया कि अब महागठबंधन सहयोगी कांग्रेस को बाबूलाल मरांडी से संपर्क करने के लिए कहा गया है। सुप्रियो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बहुत परिपक्व एवं वरिष्ठ नेता हैं और गठबंधन बनाने में कुछ ना कुछ त्याग करना होता है और उन्हें इसके लिए तैयार होना चाहिए। साथ ही सुप्रियो ने कहा कि उनकी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक छह नवंबर को है जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची तय की जाएगी और वह आठ नवंबर को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में महागठबंधन के लिए बातचीत अंतिम दौर में है और सात- आठ नवंबर तक इसका स्वरूप तय कर लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महागठबंधन में जेएमएम, राजद एवं वामपंथी दलों के अलावा बाबूलाल मरांडी की जेवीएम भी शामिल हो।
सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों केा बंटवारा हो चुका है। इस बंटवारे के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगा वहीं कांग्रेस 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बची 20 से 25 सीटों में पांच से सात सीटों पर लालू प्रसाद यादव की राजद और अन्य पर जेएमएम एवं वामपंथी दल चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि महागठबंधन को ही अंतिम रूप देने के लिए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायिक हिरासत में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिले थे।
झारखंड में 81 सीटों पर होनेे वाले विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे। मतदान का पहला चरण 30 नवंबर को और पांचवां यानि आखिरि चरण 20 दिसंबर को होगा। वहीं मतगणना 23 दिसंबर को होगी।