{"_id":"61fb3b54b8e69f648808039f","slug":"jharkhand-assembly-budget-session-from-february-25-to-march-25-budget-will-be-presented-on-march-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: तीन मार्च को पेश होगा विधानसभा में बजट, 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: तीन मार्च को पेश होगा विधानसभा में बजट, 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा सत्र
Thu, 03 Feb 2022 07:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:47 AM IST
सार
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। होली का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाला यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग(संसदीय कार्य) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक, राज्य के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तीन मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे।
विज्ञापन
चार प्रश्नकाल होंगे
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, सत्र में कुल चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे। इसमें विधानसभा के सदस्य सीधे मुख्यमंत्री से सवाल कर सकेंगे। यह प्रश्नकाल प्रत्येक सोमवार को होगा। 28 फरवरी, सात मार्च, 14 मार्च और 21 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा।
विज्ञापन
28 फरवरी को होगा धन्यवाद प्रस्ताव
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जो 25 फरवरी को होगा। इसके बाद 28 फरवरी को सत्र आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी होगा।
विज्ञापन