फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand : A man was crushed to death by wild elephants in Simdega

झारखंड: सिमडेगा में जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

Tue, 01 Jun 2021 03:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, सिमडेगा
पीटीआई, सिमडेगा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 01 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

 झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला।

विज्ञापन
Jharkhand : A man was crushed to death by wild elephants in Simdega
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

 झारखंड के सिमडेगा जिले के कई प्रखंडों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। जंगली हाथियों ने मुख्य रूप से ठेठईटांगर, जलडेगा, बानो, कोलेबिरा थाना के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में तबाही मचा रखी है। एक और जहां फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं दूसरी ओर लोग भी उनकी चपेट में आ जाते हैं। ठेठईटांगर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने सोमवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मोदी मांझी लकड़ी लाने के लिए सुबह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगली हाथियों के समूह ने उन पर हमला कर दिया। गांव वाले मंगलवार सुबह जब खोजबीन में निकले तो जंगल मे मांझी का कुचला हुआ शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने पुष्टि की कि जंगली हाथियों ने ही उक्त वृद्ध को कुचलकर मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed