{"_id":"6454bfb58d42fd99360a8c28","slug":"jharkhand-a-herd-of-elephants-in-latehar-crashed-to-death-three-people-including-a-three-year-old-innocent-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: लातेहार में हाथियों के झुंड का तांडव, तीन साल की मासूम समेत तीन लोगों को कुचल कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: लातेहार में हाथियों के झुंड का तांडव, तीन साल की मासूम समेत तीन लोगों को कुचल कर मार डाला
Fri, 05 May 2023 02:05 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 05 May 2023 02:05 PM IST
सार
लातेहार के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रौशन कुमार ने बताया कि बालूमाथ और चंदवा वन परिक्षेत्र के बीच पिछले कई दिनों से करीब 14 हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
Herd of Elephants
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। मरने वालों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। यह घटना गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे घटी। रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर मल्हान पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में पानू भुइंया अपनी 26 वर्षीय पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ सो रहा था।
चंदवा थाना के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हाथियों के एक समूह ने ईंट भट्ठे इलाके में हमला कर दिया। इलाके के अन्य मजदूर मौका देखकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन समूह ने भुइंया परिवार को कुचल कर मार डाला। परिवार के तीनों सदस्यों का शव शुक्रवार सुबह थाने लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया गया।
लातेहार के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रौशन कुमार ने बताया कि बालूमाथ और चंदवा वन परिक्षेत्र के बीच पिछले कई दिनों से करीब 14 हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है। देर रात मजदूर सो रहे थे, जिस वजह से उन्हें हाथियों के समूह का पता नहीं चला। डीएफओ ने कहा कि घटना में मारे गए लोग गढ़वा जिले के हैं। उनके परिवार के एक रिश्तेदार को तत्काल राहत के रूप में 60,000 रुपये दिया गया है।