फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: A crazy lover killed the girl a day ago and committed suicide the next day in Garhwa

झारखंड : गढ़वा में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने एक दिन पहले लड़की की हत्या की, अगले ही दिन खुद किया सुसाइड

Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

झारखंड के गढ़वा सिटी के एक गाव में एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की को गोली स्कूल से वापस आते समय गोली से मार दिया। उसके अगले ही दिन प्रेमी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी भी जान भी दे दी।
 

विज्ञापन
Jharkhand: A crazy lover killed the girl a day ago and committed suicide the next day in Garhwa
झारखंड गढ़वा हत्या मामले में शवों को दफनाते हुए लोग - फोटो : Video Grab

विस्तार

झारखंड के गढ़वा सिटी के एक गाव में एक तरफा प्यार में नाबालिग लड़की को गोली मारने के एक दिन बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उसके शव को उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां एक दिन पहले लड़की को मिट्टी में दफनाया गया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार को जिस वक्त लड़की के शव को दफनाया जा रहा था। ठीक उसी वक्त प्रेमी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी भी जान दे दी। लेकिन खुदखुशी करने से पहले युवक ने अपने परिजनों के लिए दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपने उपर कर्ज को लेकर लिखा है।
विज्ञापन


इस एकतरफा प्यार की अधूरी प्रेम कहानी दुखद अंत की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। गढ़वा के करीवाडीह गांव में दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा को सनकी आशिक ने रास्ते में रोककर गोली मार दी थी। इससे पहले उसने लड़की पर चाकू से हमला किया। इस हमले में उसे हाथ में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से देसी कट्टा निकालकर लड़की के सीने पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी लड़की के ऊपर कट्टा फेंक कर वहां से फरार हो गया।

कब्रिस्तान में आस-पास दफनाए गए दोनों के शव
पुलिस इस मामले की सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंची। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद पुलिस ने बुधवार को परिजनों को शव सौंपा। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने लड़की के शव को दोपहर करीब तीन बजे कछरवा टोला कब्रिस्तान में दफनाया गया। थोड़ी देर बात पता चला कि लड़की की हत्या करने वाले युवक इंतियाज अंसारी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी के शव को अपने कब्जे में लिया।


गुरुवार को लड़के के परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने गुरुवार को युवक को उसी कब्रिस्तान में दफनाया। जहां 24 घंटे पहले लड़की को दफनाया गया था। कब्रिस्तान में दोनों की शवों की कब्र भी लगभग आसपास ही खोदी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed