फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand 8th 9th 11th exams board pattern jcert

Jharkhand: शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर

Tue, 02 Dec 2025 09:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Dec 2025 09:46 PM IST
सार

झारखंड शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि अगले साल से 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी मैट्रिक और इंटर की तर्ज पर बोर्ड पैटर्न में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
jharkhand 8th 9th 11th exams board pattern jcert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

झारखंड शिक्षा विभाग ने राज्य की परीक्षा प्रणाली में बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अगले साल से 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी मैट्रिक और इंटर की तर्ज पर बोर्ड पैटर्न में आयोजित की जाएंगी। अब तक इन कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित होती थीं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह परीक्षाएं बोर्ड प्रारूप में ली जाएंगी, जिससे छात्रों को उच्च कक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। इन परीक्षाओं का संचालन अब जैक के बजाय जेसीईआरटी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

नई परीक्षा प्रणाली में प्रश्न पत्रों को आधुनिक और व्यापक बनाया गया है। इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही नहीं, बल्कि लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे। साथ ही ओएमआर आधारित प्रश्नों का उपयोग भी किया जाएगा, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मानकीकृत हो।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इन बदलावों को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रारूप जेसीईआरटी को भेज दिए हैं। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रणाली में बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की उत्तर लेखन क्षमता, विश्लेषण कौशल और विषय की गहरी समझ का समग्र मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि नई परीक्षा व्यवस्था साल 2026 से लागू होगी और इसके लिए आवश्यक ढांचा पहले ही तैयार कर लिया गया है। जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और पेपर सेटिंग, परीक्षा संचालन तथा मूल्यांकन प्रक्रिया में भी कई सुधार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाविदों का मानना है कि यह कदम छात्रों को उच्च कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अधिक सक्षम बनाएगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चों में विषयों के प्रति गहरी पकड़ विकसित होगी।

वहीं, जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण, सुरक्षा, प्रश्न पत्र वितरण और मूल्यांकन की सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की तैयारी की जा चुकी है। यह नई प्रणाली राज्य में शिक्षा के स्तर को एक नई दिशा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed