फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 6 accused gets life imprisonment over exploitation of girl

झारखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपियों को मिली उम्र कैद की सजा

Sat, 30 Apr 2022 09:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Apr 2022 09:52 PM IST
सार

सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता ने कहा कि आखिरकार डेढ़ वर्षों के इंतजार के बाद उसे न्याय मिला है।

विज्ञापन
Jharkhand: 6 accused gets life imprisonment over exploitation of girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपियों को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। लोहरदगा के जिला न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अखिलेश कुमार तिवारी ने 20 सितंबर 2020 को एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में शनिवार को फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के लिए सभी अपराधियों को अंतिम सांस तक जेल की सलाखों के पीछे कैद रहना होगा। 
विज्ञापन


अदालत ने सभी छह आरोपियों पर बीस-बीस हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिन अपराधियों को सजा सुनाई गई है उनमें से सभी बीरेंद्र उरांव, अमित उरांव, बिलेन्द्र उरांव, विशाल भगत, चन्द्रशेखर उरांव, टाइगर उरांव गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


मामला भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 20 सितंबर, 2020 को नाबालिग पीड़िता को जन्मदिन की पार्टी में जाने के दौरान मुख्य आरोपी टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव ने पार्टी में पहुंचाने के नाम पर अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता ने कहा कि आखिरकार डेढ़ वर्षों के इंतजार के बाद उसे न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed