फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 50 IEDs planted by Maoists defused, big conspiracy to target security forces failed

झारखंड : माओवादियों द्वारा लगाए गए 50 आईईडी निष्क्रिय किए, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश विफल

Fri, 10 Sep 2021 11:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी सरायकेला, पीटीआई
सरायकेला, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 11:16 PM IST
सार

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने सरायकेला में बड़ी संख्या में आईईडी बरामद कर नक्सलियों की साजिश विफल कर दी। नक्सली इनके जरिए सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले थे। 
 

विज्ञापन
Jharkhand: 50 IEDs planted by Maoists defused, big conspiracy to target security forces failed
सांकेतिक चित्र - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के सरायकेला में सुरक्षा बलों ने 50 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IED) बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। नक्सली इनका इस्तेमाल कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले थे। 

विज्ञापन


ये आईईडी झारखंड के सरायकेला- खारसवान जिले में एक ठिकाने से बरामद की। पुलिस को इनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने रगुरडी व डोडरडा गांवों के बीच नक्सलियों के एक ठिकाने से इन्हें जब्त किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा कि गुरुवार शाम को निमडीह-पांडुबुरु और कुडाहाटू गांवों के बीच एक सड़क पर 25 आईईडी पाए गए और शुक्रवार को रुगुडीह और डोडरडा गांवों के बीच एक सड़क पर 25 विस्फोटक पाए गए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जब्त किए गए विस्फोटकों का वजन 3 से 5 किलोग्राम था, जबकि आज पाए गए प्रत्येक का वजन 2 से 3 किलोग्राम था। उन्होंने कहा कि ये सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed