फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 26 proposals approved in Jharkhand cabinet meeting, Rs 57 crore approved for women's college in Khu

Jharkhand: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, खूंटी में महिला कॉलेज के लिए 57 करोड़ स्वीकृत

Fri, 20 Jun 2025 08:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। खूंटी में महिला कॉलेज, सड़क निर्माण, HIV एड्स फोरम गठन और पुलिस पदकों की संख्या बढ़ाने जैसे अहम फैसले लिए गए।
 

विज्ञापन
Jharkhand: 26 proposals approved in Jharkhand cabinet meeting, Rs 57 crore approved for women's college in Khu
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण स्वीकृतियां और फैसले:

खूंटी में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए 57 करोड़ रुपये, और ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए 38.76 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देश पर झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन को स्वीकृति दी गई। यह फोरम जिला स्तर पर एड्स नियंत्रण केंद्रों को मजबूत करेगा। इसके अध्यक्ष विभागीय मंत्री होंगे और इसमें स्पीकर द्वारा मनोनीत 5 विधायक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


सड़क और आधारभूत ढांचे के लिए बड़ी घोषणाएं:

रांची के अरगोड़ा चौक से रिंग रोड तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपये,

विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड के निर्माण के लिए 301.12 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

सिमडेगा–कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

यह भी पढ़ें:  दोबारा होगी एनटीपीसी परीक्षा, झारखंड के इन दो परीक्षा केंद्रों के लिए आरआरबी ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अहम फैसले:

झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर वर्ष 3 करोड़ रुपये अनुदान देने का निर्णय।

झारखंड राज्यपाल पदक की संख्या में वृद्धि – अब 11 की बजाय 21 पदक, और सराहनीय सेवा के लिए 31 की जगह 60 पदक प्रदान किए जाएंगे।

ये निर्णय राज्य में शिक्षा, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य जागरूकता और पुलिस सेवा के क्षेत्र में बड़े सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।


कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रालय में छाया अंधेरा

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के दौरान बिजली बार-बार कटती रही, जिससे मंत्रालय परिसर में अंधेरा छा गया। स्थिति यह हो गई कि कई कर्मचारी इधर-उधर दौड़ते नजर आए, जबकि कुछ लोग लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट से "बचाओ-बचाओ" की आवाजें सुनाई देने लगीं। कुछ लोग चिल्लाते दिखे, "कोई जेनरेटर चलाओ!" बिजली की इस अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और पूछा कि जेनरेटर के होते हुए भी मंत्रालय में अंधेरा क्यों छाया रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed