{"_id":"61f406687aa38e3dcc28bb07","slug":"jharkhand-2-minors-killed-by-beheading-in-pakur-ongoing-interrogation-of-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पाकुड़ जिले में दो बच्चों की बेरहमी से हत्या, दोनों की आंखें भी निकालीं, आरोपी चाचा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पाकुड़ जिले में दो बच्चों की बेरहमी से हत्या, दोनों की आंखें भी निकालीं, आरोपी चाचा फरार
Fri, 28 Jan 2022 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:19 PM IST
सार
लिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों बच्चों की हत्या के मामले में बच्चों के पिता प्रेम मरांडी ने अपने पड़ोसी व रिश्तेदारों पर शक जताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले में रिश्ते के चाचा ने कथित तौर पर आठ साल के अपने भतीजे और 10 साल की भतीजी की गुरुवार रात हत्या कर दी। इतना ही नहीं, दोनों की आंखें भी निकाल लीं। इसकी वजह पुरानी रंजिश तथा जमीन विवाद बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दन ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा मांझी टोला में हुई घटना को बच्चों के चाचा नेहरू मरांडी उर्फ टुरका ने अंजाम दिया, जो घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों बच्चों की हत्या के मामले में बच्चों के पिता प्रेम मरांडी ने अपने पड़ोसी व रिश्तेदारों पर शक जताया था। इसके मद्देनजर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपी टुरका के पिता प्रधान मरांडी, मां पुती हांसदा व भाई गुमास्ता मरांडी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो सारी बातें खुलकर सामने आ गईं।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, उन लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रेम के परिवार के साथ जमीन विवाद के चलते गुरुवार शाम टुरका ने दोनों बच्चों-मार्शिला मरांडी (10) तथा बाबूराम मरांडी (8) को बुलाकर घर से दूर बने खलिहान में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा ने हत्या के बाद बच्ची की एक आंख और उसके आठ वर्षीय भाई की दोनों आंखें निकाल लीं।
विज्ञापन
बच्चों के पिता प्रेम मरांडी ने बताया कि उनके दोनों बच्चे कल शाम से ही लापता थे जिनके देर शाम तक घर न पहुंचने पर गांव में काफी खोजबीन की गई लेकिन वे नहीं मिले। उन्होंने कहा कि आज गांव के बाहर एक खलिहान में दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने कहा कि बच्ची के शव को देखकर ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।