फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 12 years Old boy turns reporter to show school shocking condition

Video: जब 12 साल का छात्र बन गया पत्रकार, खुद के स्कूल की खोल दी पोल, लोगों ने कहा- ये है सच्चा रिपोर्टर

Sat, 06 Aug 2022 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Aug 2022 12:51 PM IST
सार

पत्रकार की भूमिका निभाने वाले बारह वर्षीय बच्चे की कुछ क्लिप ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोड्डा जिले  के रहने वाले सरफराज खान नाम के लड़का एक रिपोर्टर की तरह सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति पेश कर रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand 12 years Old boy turns reporter to show school shocking condition
जब झारखंड में छात्र बना रिपोर्टर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा (Godda) में एक 12 साल के छात्र सरफराज ने रिपोर्टर बनकर स्कूल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पत्रकार की भूमिका निभाने वाले बारह वर्षीय बच्चे की कुछ क्लिप ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड के भिखियाचक गांव के रहने वाले सरफराज खान नाम के लड़का एक रिपोर्टर की तरह सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति पेश कर रहा है। छात्र ने माइक बनाने के लिए एक छड़ी और एक खाली प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह एक रिपोर्टर के रूप में स्कूल के अंदर क्लास की स्थिति दिखाई। इतना ही नहीं उसने छात्रों से भी कई सवाल किए। फुटेज रिकॉर्ड करने के लिए खान अपने एक सहपाठी को अपने साथ ले गया। वीडियो को विष्णुकांत नाम के पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि लड़का प्रशिक्षित नहीं है, लेकिन रिपोर्टिंग के लिए उसका जुनून उसकी आवाज के स्वर में झलकता है जो सबका ध्यान खींचने के लिए काफी है।

विज्ञापन


सरफराज ने कुछ इस अंदाज में की रिपोर्टिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरफराज स्कूल की बदहाल व्यवस्था को दिखा रहा है। वह माइक में बोलता हुआ नजर आ रहा है कि, अब मैं अपने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के हालात दिखा रहा हूं। फिर वो कहता है कि, हमारे शिक्षक स्कूल से नदारद रहते हैं। इसके अलावा पूर परिसर में बड़े-बड़े झाड़ उग गए हैं, यहां पर  ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है और ना शौचालय की। इतना ही नहीं यहां बच्चों की क्लास रूम में चारा रखा जाता है।

शिक्षक सही समय से नहीं आते, पानी की समस्या है: छात्र
एक और क्लिप में देखा जा सकता है कि कमरे बहुत गंदे हैं और अन्य अनावश्यक चीजें वहां देखी जा सकती हैं। स्कूल की दयनीय हालत पर बात करते  हुए सरफराज खान ने सरकार से संस्था के विकास के लिए आवश्यक उपाय करने का भी आग्रह किया। छात्र का कहना है कि सरकार से मिलने वाले शिक्षा कोष का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सरफराज खान ने पानी की समस्या दिखाते हुए टंकी और हैंडपंप की मरम्मत करने  के लिए भी कहा। अपनी रिपोर्टिंग के अंतिम भाग में सरफराज ने  शिक्षकों पर समय पर स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया है। छात्र ने कहा कि दोपहर के 12:45 बज चुके हैं और अभी भी यहाँ कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed