फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: 10 killed in accident

झारखंड: ट्रोलर ने भीड़ को रौंदा, दस की मौत

Mon, 07 Mar 2016 01:39 AM IST
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:39 AM IST
jharkhand: 10 killed in accident

झारखंड के गिरीडीह से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक बेकाबू ट्रोलर ने भीड़ में घुस कर कोहराम मचा दिया। ट्रोलर ने दर्जनभर लोगों को कुचल डाला। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।



हादसा शाम छह बजे के आसपास हुआ। घायलों को रांची और धनबाद के अस्पतालों में लाया गया है। हादसे का नजारा इतना विभत्स था कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्‍था कराई गई।


जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह में हर साल सरस्वती पूजन के अवसर पर मूर्ति विसर्जन होता है। रविवार को भी एक स्कूल के बच्चे सरस्वती की मूर्ति के साथ विसर्जन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल

jharkhand: 10 killed in accident

इसी दौरान बगोदर ‌स्थित जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रोलर अचानक भीड़ के बीच में घुस आया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते ट्रोलर लोगों की भीड़ को रौंदता चला गया। जिसकी चपेट में आकर दस लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में ज्यादातर छोटे बच्चे हैं।

जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची और धनबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर कूदकर फरार हो गए। वहीं गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed