फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jhakhand News: Two CRPF jawans injured in IED blast in Jharkhand's Chaibasa, being airlifted to Ranchi

Jhakhand News: चाईबासा में IED विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा

Fri, 08 Aug 2025 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

Ranchi News: पुलिस ने बताया कि दोपहर के समय ऑपरेशन के दौरान एक IED विस्फोट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jhakhand News: Two CRPF jawans injured in IED blast in Jharkhand's Chaibasa, being airlifted to Ranchi
घायल दोनों जवान हेलीकॉप्टर से रांची रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल के दीघा इलाके में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआरपीएफ की टीम इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए आईईडी बम में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ED की कार्रवाई: रांची, धनबाद, जमशेदपुर सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी, 750 करोड़ रुपये के GST घोटाले का मामला
विज्ञापन

 
विस्फोट की चपेट में आए जवान, हेलीकॉप्टर से रांची रेफर
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान बुरी तरह घायल हो गए। साथियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Jharkhand: नेमरा की क्रांतिकारी भूमि से CM सोरेन ने दिया भावुक संदेश, कहा- 'इस भूमि को मैं शत-शत नमन करता हूं'
 
इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, उच्च अधिकारी मौके पर रवाना
विस्फोट की आवाज सुनते ही बाकी जवानों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सुरक्षा बल अब पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहे हैं, ताकि नक्सलियों की किसी भी संभावित साजिश को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed