फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JDU set a target of connecting 25 lakh people with the party in Jharkhand, Shravan Kumar

Jharkhand: विपक्षी एकता के बीच झारखंड पर सीएम नीतीश की नजर, 25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का रखा लक्ष्य

Mon, 26 Sep 2022 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:17 AM IST
सार

झारखंड में सदस्यता अभियान के तहत जदयू 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखी है। बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
JDU set a target of connecting 25 lakh people with the party in Jharkhand, Shravan Kumar
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विपक्षी एकता के बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की नजर झारखंड पर है। पार्टी के विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला लिया गया है। बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया है कि इस अभियान के तहत 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस बैठक में  प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों और  प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने भाग लिया।

विज्ञापन


15 अक्तूबर तक सदस्यता रसीद जमा करने का निर्देश, 16 अक्तूबर को ललन सिंह आएंगे झारखंड
 प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने 15 अक्तूबर, 2022 तक सदस्यता रसीद प्रदेश मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। 16 अक्तूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के रांची आगमन पर उनके स्वागत के लिए कमेटी का गठन किया गया। नेताओं ने रविवार को बैठक के बाद पार्टी के दिवंगत मीडिया प्रभारी जफर कमाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


झारखंड में खाली हाथ है पार्टी
बता दें कि झारखंड में 40 सीटों पर चुनाव लड़ी जदयू को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। मझगांव से मैदान में उतरे प्रदेश अध्यक्ष सलखन मुर्मु चुनाव हार गए थे। वहीं 2014 में भी पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed