फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JBVNL noticed to 22 gov departments to clear power bill in jharkhand

झारखंड: 13 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया, 22 सरकारी विभागों को मिला नोटिस

Sat, 18 Mar 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
amarujala.com- presented by: मुकेश झा Updated Sat, 18 Mar 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
JBVNL noticed to 22 gov departments to clear power bill in jharkhand
झारखंड, सीएम

झारखंड सरकार ने बिजली बिल नहीं देने के मामले में 22 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस झारखंड बिजली निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की एक इकाई ने 13 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल नहीं जमा करने पर भेजा गया है।

विज्ञापन


बोकारो सर्कल के जेबीवीएनएल सहायक इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि "22 सरकारी विभागों को अपने वित्तीय वर्ष के बिलों को भरना करना होगा।" बकाया राशि जमा नहीं जमा करने वालों में पीएचईडी विभाग ने अभी तक 7.77 करोड़ का बिल तय किया है। वहीं,रजिस्ट्री विभाग पर 60,000 रुपये की राशि बकाया है जबकि जिला पुलिस विभाग पर 1.25 लाख का बिल बकाया है। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण, मत्स्य पालन, एसडीएम कार्यालय, कल्याण सिंचाई, कृषि, पीडबल्यूडी विभाग, वन, ग्रामीण सिंचाई और खाद्य आपूर्ति विभाग शामिल है। नगर निगम के पास 88 लाख रुपये का बिल बकाया है जबकि बीआईएडीए ने 16 लाख रुपये का बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं, कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों के डीसी, राय महिमापत रे और राज्य सचिवों को इस मामले में बताया गया है। उन्होंने कहा वह अगले सप्ताह जिले में सरकारी विभागों के प्रमुखों से बैठक करेंगे और लंबित बिजली बिलों से संबंधित मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इस संबंध में सभी विभागों को एक दिशा दी गई है। बहरहाल, जेबीवीएनएल समय पर बकाया की वसूली सुनिश्चित करने के लिए बोकारो सर्कल पर दबाव भी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed